चुनाव अपडेट / स्क्रूटनी के बाद फेज 1 में 231 प्रत्याशी सबसे ज्यादा 7 पर्चे डालटनगंज में रद्द

रांची. पहले चरण की 13 सीटों के लिए 13 नवंबर तक दायर किए गए नामांकन पत्रों की गुरुवार को स्क्रूटनी हुई। पहले चरण में कुल 253 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे थे, मगर स्क्रूटनी में 22 का पर्चा रद्द हो गया। अब मैदान में 231 प्रत्याशी बचे हैं। हालांकि 16 नवंबर तक ये प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं। स्क्रूटनी में सबसे ज्यादा 7 प्रत्याशियों का पर्चा डाल्टनगंज में रद्द हो गया। इनमें जदयू, आप आैर झापा के प्रत्याशी भी शामिल हैं। गढ़वा सीट से आप प्रत्याशी का पर्चा रद्द हो गया है। असदद्दुदीन ओवैसी की पार्टी के भी लोहरदगा और लातेहार के प्रत्याशियों का पर्चा रद्द हो गया। लातेहार में सपा प्रत्याशी का पर्चा भी रिजेक्ट हो गया। अब पहले चरण में सबसे ज्यादा 29 प्रत्याशी भवनाथपुर सीट पर हैं, जबकि सबसे कम 9 प्रत्याशी चतरा सीट पर हैं। 
 































































































सीटनामांकनरद्द हुएबचे
चतरा100109
लोहरदगा160313
लातेहार130211
मनिका130112
छतरपुर140212
हुसैनाबाद250223
डाल्टनगंज220715
पांकी170116
विश्रामपुर230023
गुमला250025
बिशुनपुर250025
गढ़वा190118
भवनाथपुर310229
कुल25322231

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 कार्यक्रम



































चरणसीटेंमतदान
11330 नवंबर
2207 दिसंबर
31712 दिसंबर
41516 दिसंबर
51620 दिसंबर


मतगणना: 23 दिसंबर 2019 को झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे।