झारखंड / टूट रहा है एनडीए, छाेड़ रहे सहयाेगी, भाजपा अबकी बार 25 भी पार नहीं: अारपीएन

रांची. प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अारपीएन सिंह ने कहा कि पूरे देश में एनडीए टूट रहा है। झारखंड अाैर महाराष्ट्र से ही इसकी शुरूअात हाे चुकी है। भाजपा के पुराने से पुराने सहयाेगी भाजपा काे छाेड़कर जा रहे हैं। भाजपा का बूरा हाल है। झारखंड के चुनाव में इस बार भाजपा ने 65 पार का नारा दिया है लेकिन भाजपा 25 भी पार नहीं करेगी। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अारपीएन सिंह शुक्रवार काे माेरहाबादी में प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरूअात करने के बाद मीडिया के सवालाें का जवाब दे रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, केशव महताे कमलेश, महानगर अध्यक्ष संजय पांडेय भी माैजूद थे।


विधानसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति खराब
अारपीएन सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा का सबसे विश्वसनीय अाैर सबसे पुराने सहयाेगी शिव सेना ने साथ छाेड़ दिया। झारखंड में राज्य गठन के पहले से ही भाजपा के सहयाेगी रहे अाजसू पार्टी भी भाजपा काे छाेड़ चुकी है। राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति काफी खराब है जबकि यूपीए गठबंधन जिसमें राजद, कांग्रेस अाैर झामुमाे शामिल है ने अपना अाधार मजबूत कर लिया है। तीनाें दल मिलकर झारखंड में चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव के पहले चरण से ही कांग्रेस स्काेर करने लगेगी जाे अभी से परिलक्षित हाे रहा है। उन्हाेंने कहा कि भाजपा राज्य में भ्रष्टाचार, हत्या के अाराेपियाें काे टिकट दे रहे है। अश्लील वीडियाे के वायरल हाेने के बाद भी टिकट दे रही है। यह भाजपा की स्थिति काे दर्शाता है।


झारखंड में भय, भूख और भ्रष्टाचार के मुद्दे
अारपीएन ने कहा कि भाजपा ने देश काे एेसी हालत में छाेड़ दिया है कि अब अारबीअाई का साेना गिरवी रखना पड़ सकता है। पार्टी छाेड़कर जाने वालाें के बारे में कहा कि उन्हें पार्टी ने पूरा सम्मान दिया। वे अपने या रिश्तेदाराें के लिए टिकट चाहते थे। अगर किसी कार्यकर्ता के लिए टिकट चाहते तब उनका अाधार बन सकता था। उन्हाेंने कहा कि झारखंड में भय, भूख अाैर भ्रष्टाचार सभी मुद्दे हैं।


बड़े नेताअाें की नजर अाई कमी
कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरूअात कार्यक्रम में बड़े नेताअाें की कमी साफ साफ झलकी। इस अभियान समिति के प्रमुख पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबाेधकांत सहाय भी इस कार्यक्रम में माैजूद नहीं थे। जबकि वे 15 नवंबर काे रांची में थे अाैर इसी दिन दिल्ली गए। प्रदेश प्रभारी अारपीएन सिंह ने इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि वे चुनाव अभियान की तैयारी के सिलसिले में ही दिल्ली गए हैं। इसके साथ ही अन्य प्रमुख नेता भी अभियान के शुरूअात कार्यक्रम में नजर नहीं अाए।