एरिजोना. फास्ट एंड फ्यूरियस फिल्म फ्रैंचाइजी से चर्चा में आए हॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता पॉल वॉकर की मौत के 7 साल बाद उनके 21 (18 कारें और 3 मोटरसाइकिल) वाहन 16 करोड़ ($2.33 मिलियन डॉलर) रुपए में बिके। यह नीलामी अमेरिका के एरिजोना के स्कॉटडेल में हुई। अधिकारियों ने बताया, इससे जुटाई गई रकम वॉकर की बेटी मैडो के एक ट्रस्ट को दी जाएगी। वॉकर का निधन 2013 में कार दुर्घटना में हुआ था। उनकी कार पेड़ से टकरा गई थी
वॉकर की कारों के कलेक्शन के नीलामी स्कॉटडेल के जैक्शन नीलामी घर ने एक हफ्ते के दौरान की। उनकी कारों में अल्पाइन वाइट 1995, बीएमडब्ल्यू एम-3 जैसी कारें थी। इसकी टॉप प्राइस 2 करोड़ 73 लाख रुपए थी। एम-3 बीएमडबल्यू की 5 लाइटवेट कारों में से एक थी। 2009 की निसान 370-जेड की बोली लगाने वाले सबसे अधिक थे। इसे ‘फास्ट फाइव’ फिल्म में देखा गया था। कम-माइलेज वाली यह कार 75 लाख ($ 105,600) रुपए में बेची गई। नीलामी में 370-जेड के लिए यह सबसे महंगी कीमत थी। उनकी फोर्ड बॉस 302-एस कार 2013 के बाद गैरेज से शनिवार को दोबारा सड़क पर आई थी। यह कार 68 लाख ($ 95,700) रुपए में बेची गई।